फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों को नहीं मिल रहा है पोषाहार

Sat, 17 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
वासलीगंज में स्थित आंगनबाड़ी केद्र में पढते बच्चे ।
विज्ञापन
अति कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं की दशा सुधारने के लिए प्रदेश सरकार हौसला पोषण योजना चला रही है। जिलाधिकारी कंचन वर्मा के निर्देश पर वजन दिवस का आयोजन किया गया। बीते 15 नवंबर से पोषाहार के लिए शासन से बजट ही नहीं मिला है। जिससे जिले में योजना औंधे मुंह गिरती नजर आ रही है। वजन दिवस के दौरान जिले में ही 35 हजार 162 बच्चे अति  कुपोषित मिले। 
विज्ञापन


सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों की दशा सुधारने के प्रति गंभीर है, इसके लिए सरकार हौसला पोषण योजना के तहत गरम भोजन देने जा रही है। जिले में राज्यमंत्री द्वारा योजना का शुभारंभ तीन अगस्त को किया गया था। लेकिन सरकारी खामियों के चलते योजना का सही क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। सरकार द्वारा अगस्त, सितंबर और अक्तूबर का बजट भेजा गया था, जिसके बाद 15 नवंबर से अभी तक पोषाहार के लिए बजट ही नहीं मिला है। जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को पोषाहार नहीं मिल पा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले को 12 ब्लॉकों को 64 सेक्टरों में विभाजित किया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें