फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्कूटी फिसलने पर ट्रेलर की चपेट में आने से नर्स की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर चुनार चौराहे के पास मंगलवार को देर शाम सड़क के किनारे नाली के निर्माण के लिए पड़ी छोटी-छोटी गिट्टियों पर फिसल कर स्कूटी सवार नर्स पीछे से आ रहे ट्रेलर के नीचे आ गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

शिऊर निवासी प्रियंका पाल (20) पुत्री मेवालाल पाल रामनगर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थीं। मंगलवार को देर शाम ड्यूटी से घर लौट रही थीं। रास्ते में चुनार चौराहे के पास सड़क के किनारे नाली के निर्माण के लिए पड़ी हुई छोटी-छोटी गिट्टियों पर स्कूटी फिसल कर गिर गई। इससे प्रियंका स्कूटी से गिरकर सोनभद्र की ओर जा रहे ट्रेलर के नीचे आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई। वहां डाॅक्टरों ने भी मौत की पुष्टि की। हादसे में मृत नर्स प्रियंका अपने पिता मेवा लाल की इकलौती संतान थीं। प्रबोधिनी एकादशी के दिन ड्यूटी से घर लौटते समय हुए हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना की खबर सुनते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना में नर्स प्रियंका की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें