फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: यात्रियों के साथ घट गई विशेष ट्रेनों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महाकुंभ के पलट प्रवाह से उमड़ी भीड़ से करीब डेढ़ महीने बाद राहत मिलने लगी है। श्रद्धालुओं की संख्या अब काफी घट गई है। इससे स्पेशल ट्रेनों की संख्या आधे से भी कम हो गई है। बृहस्पतिवार को मिर्जापुर स्टेशन से सिर्फ दो महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें गुजरीं।
विज्ञापन

जिले में पिछले डेढ़ महीने से महाकुंभ के पलट प्रवाह के कारण बड़ी संख्या में वाहन मिर्जापुर से होकर गुजर रहे थे। प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे के अलावा आसपास की सड़कों पर वाहनों का रेला उमड़ रहा था। वहीं, महाकुंभ स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन करीब 80-100 स्पेशल ट्रेन विंध्याचल, मिर्जापुर व चुनार होते हुए जा रहीं थी। हर 15 मिनट में एक महाकुंभ स्पेशल ट्रेन गुजर रही थी। महाशिवरात्रि के बाद वाहनों और यात्रियों की संख्या घटने से राहत मिली है।
बृहस्पतिवार को महज दो विशेष ट्रेनें ही आईं। वहीं, रैन बसेरे भी खाली दिखे। हालांकि प्रशासन अभी भी व्यवस्था में कोई कमी नहीं की। जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस के साथ सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं।
विज्ञापन

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रवींद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को 24 घंटे में प्रयागराज की ओर से 39 स्पेशल ट्रेनें आई थीं, जो यात्रियों से खचाखच भरी थीं। वहीं, बृहस्पतिवार को दोपहर तक सिर्फ दो स्पेशल ट्रेनें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें