फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अब गुंडों का नहीं, कानून का राज है : स्वतंत्र देव

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार में बेटी अपनी मां के साथ स्वतंत्र रूप से कहीं आ जा रही हैं। मजाल नहीं कि कोई उन्हें आंख उठाकर देख ले। अब प्रदेश में गुंडों का नहीं बल्कि कानून का राज है।
विज्ञापन

ये बातें आदर्श इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहीं। प्रदेश अध्यक्ष ने हर हर महादेव, मां विंध्यवासिनी व गंगा मइया के जयकारे के साथ अपनी धरती को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में श्रीनगर में कोई तिरंगा नहीं फहरा सकता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उन्होंने कहा कि काशी, अयोध्या व मथुरा में पहले बम फटता था, लेकिन मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकार में कहीं भी बम नहीं फट रहा है। कहा कि 70 साल बाद सभी को पक्का मकान, पांच लाख रुपये तक इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, घर-घर शौचालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही देन है। घर-घर बिजली का सपना योगी सरकार ने पूरा किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। यह आपके वोट की देन है। अब धर्म परिवर्तन बंद हुआ है। जम्मू काश्मीर से 370 हटने से यह सम्मान मिला है कि सेना के वाहन पर पत्थर नहीं फूलों की वर्षा हो रही है। उन्होंने दावा किया कि अब भारत माता के लाल, लाल टोपी वालों को नहीं आने देंगे, कमल खिलाकर दम लेंगे। उन्होंने कहा कि हाथी, पंजा, साइकिल पर लक्ष्मी नहीं आती हैं। लक्ष्मी कमल पर सवार होकर आती हैं। कोरोना से मौत न हो, इसके लिए भाजपा लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देकर उपलब्धियां गिनाई। प्रदेश अध्यक्ष ने जनता को ईमानदार व राष्ट्र भक्त नेता का चयन करने का आह्वान किया। आरोप लगाया कि गरीबों, दलितों के पैसे से सपा, कांग्रेस व बसपा ने बड़ी- बड़ी कोठी तैयार की है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह व पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से माला पहनाकर व भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्मृति चिह्न के रूप में देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ने कहा कि पिछड़ा समाज के साथ भाजपा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। समाज हित में ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। 2022 में पिछड़ा समाज के सहयोग से भाजपा की सरकार फिर से प्रदेश में बनेगी। सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष नरंद्र कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, राम प्रवेश बियार, काशी क्षेत्र के अल्प संख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुल कलाम, ई. राज बहादुर सिंह, बैजनाथ प्रजापति ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदेश पिछड़ा वर्ग के महामंत्री संजय पटेल व जिला महामंत्री सियाराम बिंद ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक चुनार अनुराग सिंह, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां सुष्मिता मौर्य, दिलीप सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदु भूषण त्रिपाठी, लालबहादुर सिंह, हरिशंकर सिंह, अमित पांडेय, आशीष द्विवेदी , राजकुमार पांडेय, राम धनी सिंह, हरिहरन सिंह, जिला महामंत्री संजय गुप्ता, मिलन प्रजापति, विद्याशंकर मौर्या, सुरेंद्र पाल, विपिन बिहारी बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें