मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर बुधवार को पूर्वांचल विकास परिषद के तत्वावधान में अलग पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा गया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह स्वयं स्वीकार किया है कि उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। जब छोटे- छोटे राज्य देश में बन सकते हैं तो पूर्वांचल राज्य क्यों नहीं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी दल प्रतिबद्धता से पूर्वांचल राज्य आंदोलन को समर्थन करें। इस अवसर पर विजय सागर कसेरा, विमला शंकर दुबे, रवि तिवारी, अमर चंद्र कसेरा, रामसहाय सिंह, दिलीप मौर्या, श्रीकांत मिश्र आदि थे।