फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ग्राम प्रधान और चार सविचों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पहाड़ी ब्लॉक के बेदौली कलां में विकास कार्यों में मनमानी और वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है। हैंडपंप रीबोर कराने, लाइट लगवाने और खड़ंजा बनवाने समेत कई कार्यों मं धांधली की जांच बाद जिला पंचायतीराज अधिकारी ने ग्राम प्रधान और चार सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बेदौली कला गांव के सर्वेश कुमार तिवारी ने डीएम से घपले की जांच की थी। उसका आरोप था कि वर्ष 2022-23 में चार किस्त में हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर 174819 रुपये निकाले गए थे। इसी तरह 2023-24 में चार किस्त में 123011 रुपये सरकारी खाते से निकाले गए थे।
वहीं, ग्राम प्रधान हैंडपंपों मरम्मत के लिए ग्रामीणों से रुपये वसूले थे। इसी तरह प्रकाश के नाम पर आठ किस्तों में लाखों रुपये निकाल लिए गए लेकिन कहीं स्ट्रीट लाइट नहीं लगवाई गई। गांव में पौधरोपण, केयर टेकर के लिए भुगतान, डस्टबिन और नाली निर्माण के अलावा मनरेगा मेंं भी गोलमाल किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायतीराज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया जांच करने पर शिकायत सही पाई गई है। इसलिए ग्राम प्रधान दीप नरायन यादव के अलावा तत्कालीन सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, सविता देवी, लल्लूराम भारती और सौरभ त्रिपाठी को नोटिस जारी जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें