फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आवास के साथ मिलेगी सेहत की संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गरीबों को आवास के साथ सेहत की संजीवनी दी जाएगी। इस वर्ष जुलाई में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को दो-दो सहजन के पौधे दिए जाएंगे। लाभार्थी अपने घर के सामने, खेतों की मेड़ अथवा खाली जगहों पर ये पौधे लगाकर उनकी रक्षा करेंगे। इसके लिए वन विभाग ने सभी लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन

मिर्जापुर वृत्त के सभी वन प्रभागों में पीएम और सीएम आवास के लाभार्थियों को जुलाई में पौधे उपलब्ध कराने की तैयारी वन विभाग ने कर ली है। नर्सरियों में पौधे तैयार करने के लिए लाभार्थियों की सूची भी बना ली गई है। ओबरा प्रभाग में पीएम आवास के 214 और सीएम आवास के 805 लाभार्थियाें के लिए 24404 सहजन के पौधे नर्सरी में तैयार हैं। रेणुकूट प्रभाग की नर्सरी में 883 लाभार्थियाें के लिए नर्सरी में 40257 पौधे तैयार किए गए हैं। सोनभद्र वन प्रभाग में 859 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इसी तरह मिर्जापुर वन प्रभाग में पीएम आवास के 669 और सीएम आवास के 8324 लाभार्थियों के लिए पौधे तैयार किए गए हैं।
इनसेट
पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर है सहजन




सहजन औषधीय गुणों से भरपूर है। इसमें 92 तरह के मल्टीविटामिन्स, 46 तरह के एंटी आक्सीडेंट गुण, 36 तरह के दर्द निवारक और 18 तरह के एमिनो एसिड मिलते हैं। सहजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी और बी कॉम्पलेक्स प्रचुर मात्रा में है। सहजन में दूध की तुलना में चार गुना कैल्शियम और दुगना प्रोटीन पाया जाता है। यही नहीं इसकी पत्तियों के रस को पानी के घोल में मिलाकर फसल पर छिड़कने से उपज में वृद्धि होती है। इसमें पानी को शुद्ध करने के गुण भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

वर्जन

पौधरोपण के साथ लोगों की सेहत का ध्यान दिया जाएगा। मिर्जापुर वृत के सभी वन प्रभागों में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को सहजन के दो-दो पौधे दिए जाएंगे। इसके लिए लाभार्थियों की सूची और नर्सरियों में पौधे तैयार कर लिए गए हैं। - मनीष मित्तल, मुख्य वन संरक्षक, मिर्जापुर वृत्त


जुलाई में वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को ग्राम पंचायत के माध्यम से सहजन के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा विद्यालय, कार्यालय और अस्पताल परिसर के साथ गौशालाओं में छायादार व चारा प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। - अरविंद राज मिश्र, प्रभागीय वनाधिकारी, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें