फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime News: 120 करोड़ के घोटाले में STF का एक्शन शुरू, छह जिलों के टोल प्लाजा प्रबंधकों को नोटिस

Thu, 13 Feb 2025 06:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

देशभर के 42 टोल प्लाजा पर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर 120 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। एसटीएफ ने छह जिलों के टोल प्लाजा प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के अतरैला शिव गुलाम समेत देश के 42 टोल प्लाजा में 120 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा होने के बाद पुलिस और एसटीएफ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लालगंज पुलिस ने छह जिलों के संबंधित टोल प्लाजा को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
देश भर के 150 से 200 टोल प्लाजा की जांच एसटीएफ कर रही है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से देश के 42 टोल प्लाजा से 120 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में एसटीएफ लखनऊ की टीम अब तक चार आरोपियों मनीष मिश्रा, राजू मिश्रा, आलोक कुमार सिंह और साबन लाल कुम्हावत को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक अन्य आरोपी अभी पकड़ में नहीं आया है। 

एसटीएफ की पूछताछ में मुख्य आरोपी आलोक कुमार सिंह ने बताया था कि उसने देशभर के 42 टोल प्लाजा पर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया था। इसके जरिये टोल टैक्स कलेक्शन में हेराफेरी की जा रही थी। 
विज्ञापन


लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। वहीं, लालगंज पुलिस ने प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर और वाराणसी समेत छह जिलों के टोल प्लाजा को नोटिस जारी किया है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि जांच के घेरे में दायरे में टोल प्लाजा को नोटिस भेजा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें