फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 888 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शिक्षक व अनुदेशकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 888 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक व अनुदेशकों को मानव संपदा पोर्टल पर नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर डाटा फीड करने को कहा गया है।
विज्ञापन

डीएम पवन कुमार गंगवार ने ड्राप बाक्स की समीक्षा की थी। राज्य परियोजना की ओर से समीक्षा की गई। इसके बाद यह निर्देश दिया गया कि ड्राप बाक्स को अविलंब खाली कराया जाए।
इसमें उन विद्यालयों को लिया गया है जहां पर 10 या उससे अधिक मामले हैं। नगर पालिका में 25, सिटी विकास खंड में 87, मड़िहान विकास खंड में 81, मझवां में 56, लालगंज में 67, कोन में 42, जमालपुर में 114, छानबे में 80, सीखड़ में 13, राजगढ़ में 76, पहाड़ी में 74, नरायनपुर में 48 तथा हलिया विकास खंड में 125 ऐसे विद्यालय पाए गए हैं।
विज्ञापन

इन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक व अनुदेशक को नोटिस जारी की गई है। कहा गया कि यह अति महत्वपूर्ण और आवश्यक कार्य है, इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निजी विद्यालयों की सूची अलग से जारी की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में नाेटिस जारी की गई है। तीन दिनों के अंदर ड्रापबाक्स खाली कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें