फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी लालगंज व मडिहान को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में कोविड-19 वैक्सीनेशन और ड्राईरन की समीक्षा की। टीकाकरण एवं पल्स पोलियो दिवस के तैयारियों की भी समीक्षा की गयी। बैठक में समीक्षा के दौरान लालगंज व मडिहान के उपजिलाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में ड्राई रन की तैयारियों के लिये मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीडी गुप्ता को निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि जिले में चारों तहसीलों में एक-एक जोनल अधिकारी व सभी सेंटरों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी सेंटरों पर सुरक्षा के लिये पुलिस व्यवस्था की गयी है तथा वैक्सीन को सेंटरों पर पहुंचाने के लिये भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस बल रहेगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी मास्टर ट्रेनरों के द्वारा वैक्सीनेशन ड्राई रन के लगाये कर्मियों का एक बार पुन: प्रशिक्षित करें। बैठक में नोडल अधिकारी/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ड्राई रन हेतु कोल्ड चेन लाजिस्टिक की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। बैठक में 17 जनवरी को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो दिवस पर टीकाकरण के तैयारियों पर भी चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य में लगाये सभी सुपरवाइजरों को अपने ड्यूटी स्थल/क्षेत्र में निगरानी के लिए सक्रिय किया जाये।, उन्होंने कहा कि जिस विभाग के अधिकारी सुपरवाइजर बनाये गये हैं उनके कार्यालयाध्यक्ष को भी ड्यूटी की प्रति भेज कर अवगत करायें।
न रोकथाम व बचाव की जानकारी ली
मिर्जापुर। बैठक में कोविड-19 के दौरान जिले में कोरोना संक्रमण के बचाव व रोकथाम के लिए किये जा रहे उपायों के बारे में भी जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार ने जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने पॉजिटिव केसों की संख्या, होम आइसोलेशन, एंटीजेन, आरटीपीसीआर द्वारा किये जा रहे जॉंच के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर पूरी सतर्कता बरती जाये। कोविड चिकित्सालयों की व्यव्स्थाओं को चुस्त व दुरूस्त बनाये रखा जाए इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीडीगुप्ता, के अलावा सभी संबंधित अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें