फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में लापरवाही, आजिज आए किसानों ने केंद्र प्रभारी को रस्सी से बांधा

विज्ञापन
जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदावल में नैफेड क्रय केंद्र पर प्रभारी को बंधक बनाकर किसानों ने ? - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
जमालपुर। धान खरीद में हो रही लापरवाही से नाराज किसानों ने शुक्रवार को धान क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा किया। किसानों ने कुर्सी पर बैठे केंद्र प्रभारी को दोपहर लगभग 1.15 बजे से लेकर दो बजे तक रस्सी से बांध दिया। इस दौरान डिप्टी आरएमओ और केंद्र प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व ब्लाक प्रमुख के हस्तक्षेप और धान खरीद के आश्वासन पर किसी तरह केंद्र प्रभारी किसानों के चंगुल से मुक्त हुए।
विज्ञापन

जमालपुर विकास खंड के भदावल गांव में संचालित नैफेड धान क्रय केंद्र पर किसान पिछले पंद्रह दिनों से धान बेचने के लिए क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे थे। धान खरीद में केंद्र प्रभारी की ओर से बार-बार टाल मटोल किए जाने से नाराज कई गांवों से आए किसान लामबंद हो गए। क्रय केंद्र पर हंगामा शुरू हो गया। किसानों ने कुर्सी पर बैठे केंद्र प्रभारी को रस्सियों से बांधकर नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने धान क्रय केंद्र को तुरंत चालू कराकर किसानों की धान खरीदे जाने की मांग की। केंद्र प्रभारी संजय कुमार को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद कुमार सिंह बंटू ने धान खरीद चालू कराने की बात करते हुए किसानों को समझा बुझाकर किसी तरह से क्रय केंद्र प्रभारी को किसानों के चंगुल से मुक्त कराया। इस दौरान रवींद्र कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, विकास पांडेय, रमाशंकर सिंह, पनारू, पुनीत कुमार, भीम शर्मा, विनय सिंह, रवि कुमार, अंकित गोड़, आशीष कुमार गोड़, चंद्रभूषण, पुनीत कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें