फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी तानाशाह का फैसला

Tue, 27 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रमोद ‌त‌िवारी
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी का फैसला तानाशाह का फैसला है। यह सबसे बढ़ा घोटाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वादे और फैसले रोज बदल रहे हैं। उनकी सरकार विकास के मुद्दे से भटक गई है। यह बात राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कही। वे साधन सहकारी समिति श्रीपट्टी परिसर में नोटबंदी के खिलाफ एवं किसानों की कर्ज माफी के लिए कांग्रेस की सभा में बोल रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के मनमाने फैसले के चलते पूरे देश की जनता को लाइन में खड़ा कर दिया है। इससे किसान, बीमार व्यक्ति और व्यापारी सहित सभी परेशान हैं। प्रधानमंत्री ने एक प्रतिशत अमीरों को लाभ पहुंचाने के लिए 99 प्रतिशत जनता को लाइन में खड़ा कर दिया है। उन्होंने पूंजीपतियों का एक लाख 40 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। नोटबंदी के बाद भी भाजपा नेताओं के घर पर करोड़ों रुपये पकड़ा जा रहा है, वहीं गरीब दो हजार के लिए परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम देश को कैशलेस बनाने पर जुटे हुए हैं, आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक की शाखा तक नहीं है। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि पिछली सरकार में घोटाला हुआ है जबकि वर्तमान में बहुत ही सफाई से घोटाला हो रहा है।  नोटबंदी से आतंकवाद पर अंकुश के बजाय सबसे ज्यादा सैनिकों को शहादत देनी पड़ी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, भगवती प्रसाद चौधरी, माता प्रसाद दूबे, भारतेंदु यादव, रामनाथ दूबे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें