फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिछले साल का नहीं बचा एक भी पौधा

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। नेशनल लेवल मॉनिटर दिल्ली की टीम ने विकासखंड कोन क्षेत्र के गोबरहा गांव पंचायत का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कई तरह की शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले साल जो पौधे लगे थे उसमें से एक भी पौधा नहीं बचा।
विज्ञापन

नेशनल लेवल मॉनिटर दिल्ली से आए अंकुर कुमार सैनी, अमित कुमार सिंह की टीम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी नौ समूह के महिलाओं से बात कर जानकारी ली। टीम ने गांव में पिछले वर्ष हुए पौधारोपण के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि एक भी पौधा जीवित नहीं है। टीम ने गोबरहा गांव के सचिव विनीत कुमार मौर्य से मनरेगा से संबंधित लेबर बजट फाइल, सोशल ऑडिट तथा मनरेगा के टोल फ्री नंबर आदि अभिलेख की जानकारी ली। उसके 2022 -23 के प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी अजय कुमार के आवास का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें आवास अपूर्ण पाया गया। पूछने पर लाभार्थी की पत्नी सविता ने बताया कि आवास के नाम पर 20 हजार रुपये लिए गए हैं। जांच टीम ने मनरेगा से हुए कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बबीता सिंह, एडीओ आईएसबी राजेश कुमार सिंह, सचिव विनीत कुमार मौर्य, प्रधान सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें