फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: समाधान दिवस पर 11 थानों में एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज महाकुंभ के पलट प्रवाह असर थाना समाधान दिवस पर भी पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था और अन्य कार्यों में लगे होने के कारण अधिकारी थानों में फरियाद नहीं सुन पा रहे हैं। थानों में फरियादियों की संख्या कम आ रही है। शनिवार को थाना समाधान दिवस पर 18 थानों में कुल 86 मामले आए। इसमें सात थानों पर मात्र आठ मामले का निस्तारण हुआ। 11 थानों पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। ड्रमंडगंज थाना पर कोई मामला नहीं आया। चील्ह थाना में आए पांच प्रार्थना पत्र में एक, लालगंज थाना पर आए 11 में एक, संतनगर थाने पर आए दो में से एक, चुनार थाने में आए आठ में दो, जमालपुर थाने में आए दो में एक, अहरौरा थाने में आए 10 में एक और मड़िहान थाने में आए तीन में एक मामले का ही निस्तारण हो सका। शहर कोतवाली में आए एक प्रार्थना पत्र, कटरा कोतवाली में दो, देहात कोतवाली में 16, कछवां थाना में चार, पड़री थाना में दो, हलिया थाना में चार, जिगना थाना में दो, अदलहाट थाना में सात, राजगढ़ थाना में आए दो प्रार्थना पत्रों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। लालगंज : थाना पर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने फरियाद सुना। हलिया: उपनिरीक्षक श्याम लाल व राजस्व निरिक्षक अशोक ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अशोक दुबे, लेखपाल कृष्ण चंद्र मिश्रा, संजीव उपाध्याय आदि मौजूद रहे। चुनार: कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने फरियादियों की समस्या को सुना।
विज्ञापन

.................................................


केस -1
हलिया के धमौली गांव निवासी रामधनी कोल ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 20 वर्ष पूर्व धमोली गांव में साढ़े चार बीघा पट्टे की भूमि मिली थी, लेकिन मात्र एक बीघा भूमि पर काबिज है। शेष भूमि के लिए तहसील थाना का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन अभी तक पैमाइश नहीं हुई है।

.......................................

केस-2
हलिया के राजपुर गांव निवासी मुनौवर अली ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पवारी खुर्द में चकबंदी प्रक्रिया निस्तारण के बाद हाईकोर्ट ने भी मामले का निस्तारण कर दिया फिर भी आठ बिस्वा पांच धूर जमीन को विपक्षी कब्जा कर रखे हैं। उसे छोड़ नहीं रहे। थाना, तहसील और जिला मुख्यालय का चक्कर लगा रहा हूं, अभी तक जमीन की पैमाइश नहीं हुई।
विज्ञापन

..........................

केस-तीन
चुनार के देवरिया बंग्ला निवासी अखिलेश कुमार ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी भूमिधरी से गांव के ही कुछ लोग जबरिया रास्ता ले जाना चाहते हैं। विरोध जताने पर गाली गलौज मारपीट पर उतारू हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें