फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अनुपस्थिति पर नगर मजिस्ट्रेट और अवर अभियंता से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में शनिवार की शाम को सीएम डैशबोर्ड, राजस्व मामलों से संबंधित बैठक की हुई। बैठक में नहीं आने पर मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने नगर मजिस्ट्रेट और प्राधिकरण के अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड के कार्यक्रमों में मंडल को 17 मदो में ए प्लस श्रेणी प्राप्त हुई है। मंडलायुक्त ने बी और सी श्रेणी वाले विभाग के अधिकारियों से कहा कि अगले माह योजनाओं में व्यक्तिगत रूचि लेकर प्रगति में सुधार लाते हुए ए प्लस श्रेणी लाने का प्रयास करें। मंडलायुक्त ने एडीएम भू-राजस्व सोनभद्र को कुछ मदों में प्रगति खराब पर कड़ी चेतावनी दी। आईजीआरएस समीक्षा में मंडल के तीनों जनपदों के अत्यधिक फीडबैक आ रहे हैं, इस पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई। खनन विभाग की समीक्षा में कहा कि लक्ष्य की तुलना में वसूली करते हुए प्रगति में सुधार लाएं। पीएम आवास योजना शहरी में जिले की प्रगति खराब होने पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व से कहा कि प्रगति में सुधार लाएं। आबकारी विभाग की समीक्षा में भदोही की प्रगति खराब होने पर उप आबकारी आयुक्त से कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाने को कहा। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन डाॅ विश्राम, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी भदोही, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र, अपर जिलाधिकारी भू- राजस्व सत्य प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें