फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र मितई गांव में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में युवक के शव मिलने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर सोमवार को तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सबेसर गांव निवासी रोशन उपाध्याय (26) पुत्र विक्रम उपाध्याय बाहर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। चार माह पूर्व वह घर लौटा था। गुरुवार की सुबह चार बजे वह घर पर यह कहकर निकला था कि थोड़ी देर में आ रहा है। इस बीच नौ बजे वह अचेतावस्था में मितई गांव में सड़क किनारे पड़ा मिला। वाराणसी ट्रामा सेंटर में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही। मृतक के पिता विक्रम उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने आही गांव के तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादत हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसमें तनू उपाध्याय, विपिन उपाध्यक्ष, आशीष उपाध्याय निवासी आही है। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द आरोपितो को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें मौत के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें