फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नोडल अफसर ने पेयजल योजना की हकीकत देखी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव और जिले के नोडल अधिकारी प्रकाश बिंदु ने रविवार को सिटी ब्लाॅक के सादी बनकट गांव में पेयजल योजना की हकीकत देखी। उन्होंने विंध्य काॅरिडोर, इंजीनियरिंग काॅलेज और गो आश्रय स्थल बरकछा का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने पहले डीएम प्रियंका निरंजन के साथ विंध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद इंजीनियरिंग कॉलेज बथुआ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास, प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, प्रोजेक्ट कक्ष, मल्टी पर्पज हाल, बाउंड्रीवाल के काम की प्रगति देखी।
नोडल अधिकारी ने सिटी ब्लॉक सादी बनकट गांव में घर-घर जाकर लोगों से पेयजल आपूर्ति के बारे जानकारी ली।
कमला देवी, रहमुल्ला, मालती देवी, एकलाख अहमद, एकराम अहमद व बेचूराम के घरों पर पेयजल कनेक्शन का निरीक्षण किया। लाभार्थियों ने बताया कि सुबह-शाम डेढ़ से दो घंटे और कभी-कभी दोपहर में एक घंटे पानी आता है। उन्होंने बरकछा में गो आश्रय स्थल का भी जायजा लिया। उन्होंने भूसा रजिस्टर, स्वास्थ्य परीक्षण रजिस्टर की जांच की। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें