फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चौकी पर सुनवाई नहीं, न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंचे पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। पड़ोसी गांव के युवकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पटेहरा चौकी पर सुनवाई न होने से परेशान दो सगे भाई मंगलवार को मड़िहान थाने पहुंचे। दोनों ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

खंतरा गांव निवासी राजेश ने बताया कि 16 नवंबर की शाम वह अपने भाई राकेश के साथ सुगापांख बाजार में सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान पड़ोसी गांव के कुछ युवक पहुंचे और राकेश से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों भाइयों को लाठी-डंडों से पीट दिया। मारपीट में राजेश के हाथ और सीने में चोटें आईं, जबकि राकेश के कान के पीछे से खून निकलने लगा और पसली में भी चोट आई।
राजेश के अनुसार, सोमवार की देर रात उसने पटेहरा चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चौकी पहुंचने पर पुलिस ने उसे दोपहर दो बजे तक बैठाए रखा, लेकिन सुनवाई किए बिना छोड़ दिया। इसके बाद दोनों भाई मड़िहान थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें