मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के नेवढ़िया घाट गांव में अवैध शराब का सेवन करने से दो लोगों के मौत मामले में आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस हादसे के तीसरे दिन भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। हालांकि मामले में जिलाधिकारी प्रवीण कुमर लक्षकार के आदेश के बाद एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। इसमें लोगों का बयान लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जल्द रिपोर्ट तैयार कर सौंपी जाएगी।
नेवढ़ियां गांव निवासी 35 वर्षीय महेश निषाद और 55 वर्षीय छेदी ने शनिवार शाम शराब पी। रविवार की सुबह तबीयत खराब होने पर महेश और छेदी के परिजन उनको अस्पताल ले गए। वहां से दवा लेकर घर आने के बाद देर रात दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को डिंगुरपट्टी निवासी 66 वर्षीय वशिष्ठ नरायण तिवारी उर्फ राजा तिवारी और गंगाउत गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेश की भी मौत शराब से हुई थी। परिजनों ने इन दोनों को अंतिम संस्कार कर दिया। जहरीली शराब से मौत के बाद जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले में मजिस्ट्रीयल जांच का आदेश दिया। पुलिस ने आरोपी गोपीनाथ मिश्रा और उसके पुत्र गोलू मिश्रा पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। पर अभी तक आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। उधर, मृतक के परिवार न्याय की गुहार लगा रहे है। परिजनों का कहना है कि गांव में नकली शराब कई वर्ष से बन रहा है। शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।