फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चार बार प्रार्थनापत्र देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। हलिया के गुरगी गांव निवासी किरण तिवारी ने समाधान दिवस में बताया कि डेढ़ लाख रुपये जमीन खरीदने के लिए किए थे। इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। चार बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। अन्य थानों में भी ऐसे मामले आए। 17 थानों में 151 शिकायतें आईं, जिनमें से सिर्फ आठ का निस्तारण हुआ। 11 थानों में एक भी मामले का निपटारा नहीं हुुआ।
विज्ञापन

जिले के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सपा और क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम के कारण शहर कोतवाली में आयोजन नहीं हुआ। सभी अधिकारी कार्यक्रम में लगे रहे। हलिया थाने में तहसीलदार लालगंज दीक्षा पांडेय ने जनता की शिकायतें सुनीं। जिगना थाने में राजस्व निरीक्षक विजय कुमार चौधरी व उप निरीक्षक राजेश पांडेय, विजय बहादुर सिंह ने समस्याएं सुनी। क्षेत्र के करनी भावां निवासी कबुतरा देवी ने बताया कि वह 22 मार्च से आबादी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण रोकने के लिए प्रार्थना दे रही है, लेकिन सुनवाई नही हो रही है।
ड्रमंडगंज थाने में एसडीएम लालगंज युगांतर त्रिपाठी ने शिकायतें सुनीं। एसडीएम ने लेखपालों व पुलिस कर्मियों को मौके पर पहुंचकर मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक भरत राय, अखिलेश यादव, मनसुख यादव, टीपी सिंह लेखपाल हंसराज मौर्य, इष्टदेव पासवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें