फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सेल्समैन पर लाठी से हमला कर रुपये छीनने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र के राजगढ़ कर्बला के पास शुक्रवार की रात शराब की दुकान के सेल्समैन पर बदमाशों ने लाठी से हमला कर छिनैती का प्रयास किया गया। सेल्समैन के शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाश भाग गए। पीड़ित ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लूसा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह (40) राजगढ़ थाना क्षेत्र के ढांसुरिया ग्राम पंचायत के तीलियापुर पूर्व में शराब की दुकान में सेल्समैन का काम करता है। शुक्रवार को रात 11 बजे अरुण दुकान बंद कर बिक्री के 25 हजार रुपये लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था। राजगढ़ कर्बला के पास दो बाइक से चार लोग उसके पास पहुंचे और लाठी से हमला किया। छिनैती की आशंका होने पर उसने अपनी बाइक गति बढ़ा दी।
वह चिल्लाते हुए वह पंजाब बैंक के पास पहुंचकर गिर पड़ा। बाजार के लोगों को आता देख बदमाश भाग गए। घायल सेल्समैन ने अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। पीड़ित ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष राजगढ़ महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। बाजार में लगे सीसी कैमरों की फुटेज से आरोपी की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें