फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दरिंदगी के बाद नौ वर्षीय बच्ची की हत्याः घर के पास मिला शव, खेलते-खेलते हो गई थी लापता

Mon, 27 Dec 2021 11:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

बालिका घर के पास गली में बच्चों के साथ खेल रही थी। रविवार शाम चार बजे मां जब उसे लेने आई तो वह नहीं मिली। परिजनों और मोहल्ले वालों के साथ उसकी तलाश की गई। सुबह उसका शव मिला।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में कटरा कोतवाली क्षेत्र की नौ वर्ष की बालिका से दरिंदगी के बाद रविवार रात उसकी हत्या कर दी गई। बालिका का शव घर के पास मिला। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बालिका घर के पास गली में बच्चों के साथ खेल रही थी। शाम करीब चार बजे मां जब उसे लेने आई तो वह नहीं मिली। आसपास भी बालिका नहीं मिली तो परिजनों और मोहल्ले वालों के साथ उसकी तलाश की गई। परिजन रात 10 बजे विंध्याचल गए।

लेकिन, बालिका का पता नहीं चला। परिजन विंध्याचल से लौट कर आए तो लगभग 11 बजे मकान के पास ही पत्थर पर बालिका का शव पड़ा था। उसका गला रस्सी से कसा था। चेहरे पर दांत के निशान थे। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फिर एसपी अजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारी डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचे। सुबह डीआईजी आरके भारद्वाज ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म के इरादे से बालिका की हत्या की गई है।

एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला और मुंह दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्वैब को वाराणसी लैब भेजा गया है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें