फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 36 घंटे महत्वपूर्ण, सुरक्षा को फिर से व्यवस्थित किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र मेला अपने आखिरी चरण में है। अगले 36 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं। इसको देखते हुए लोगों की जहां विंध्याचल में भीड़ बढ़ी है। वहीं, कई महत्वपूर्ण लोग दर्शन करने के लिए विंध्याचल पहुंचेंगे। इसके अलावा महानिशा की पूजा भी होगी। इसको देखते हुए मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र और एसपी ने कहा कि आगामी 36 घंटे नए ढंग से सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत करें। रीवां, हनुमना मार्ग पर यातायात प्रभारी विशेष नजर रखें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा मेला क्षेत्र में सड़कों के किनारे जगह-जगह दर्शनार्थी भोजन आदि बना रहे हैं, यह बेहद जोखिम भरा है। अष्टभुजा मंदिर से कम से कम एक किलोमीटर दूर ही लोगों को रोकें। मां विंध्यवासिनी की झांकी के सामने उन्होंने कम से कम तीर्थपुरोहितों को खड़े होने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि शाम आठ बजे के बाद मंदिर के आसपास सीढ़ियों पर कदापि दीपक न जलाए जाएं। विद्युत विभाग को मंदिर की सभी एसी की जांच करने व वायरिंग की गहन जांच करने के निर्देश दिए। नगरपालिका को चेतावनी दी कि मेले में उसकी व्यवस्था काफी दयनीय है। अष्टमी, नवमी के दृष्टिगत सड़कों पर जहां भी अतिक्रमण नजर आए उसे तत्काल हटाएं। कहा कि बुधवार को बिहार के राज्यपाल फागू चौहान का आगमन यहां होना है। महत्वपूर्ण लोगों को व्यवस्थित ढंग से दर्शन पूजन कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। नगरपालिका को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि मंदिर के आसपास सफाई को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसको सुधारा जाए। ड्यूटी पर तैनात लोगों को शुद्ध पेयजल का प्रबंध कराया जाए। मंदिर की सीढ़ियों पर दीपक और कपूर इत्यादि बिल्कुल न जलाए जाएं। एसपी ने महानिशा रात्रि से नवमी तक भीड़ अधिक होने की संभावना जताई है। पुलिस कर्मियों संग सभी से कहा कि महानिशा पूजन के लिए यदि किसी व्यक्ति के साथ कोई छोटा बच्चा हो और उसने काला रंग का कपड़ा या धागा इत्यादि पहना हुआ है तो उसकी पूरी जांच करें। तंत्र पूजन में बलि की भी प्रक्रिया होती है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतना होगा। उन्होंने अष्टमी व नवमी को देखते हुए किसी प्रकार के वाहनों को पार्किंग स्थल पर रोकने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें