फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फेसबुक लाइव की खबर--

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है पर खतरा टला नहीं है। शासन, प्रशासन की प्राथमिकता है कि लोग स्वस्थ और सुरक्षित रहें। यह तभी संभव है जब आप लॉकडाउन का पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। आपकी जरूरत, सेवा और सुरक्षा में पुलिस तत्पर है। यह बातें शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर डॉ धर्मवीर सिंह ने अमर उजाला फेसबुक पेज पर लोगों से लाइव संवाद करने के दौरान कही।
विज्ञापन

डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जिले में 68 प्वाइंट्स चिह्नित कर उनकी बैरिकेडिंग की गई। इसके साथ ही आम जनता की सुख सुविधाएं प्रभावित न हो इसका भी ख्याल रखा गया। लोगों की सुरक्षा के साथ ही सुविधा मुहैया कराने में ऐक्शन मोबाइल, क्यूआरटी, डायल 112 आदि टीमें लगाई गईं। जन सहयोग से 1200 क्विंटल अन्न भंडारण कर पुलिस के माध्यम से उसका वितरण किया गया। वहीं जिलाधिकारी की तरफ से सवा लाख फूड पैकेट बांटने में पुलिस लगी रही।
18 कम्यूनिटी किचन कार्यशील है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेती के काम शुरू कर हो गए हैं। खनन व विकास कार्यों से जुड़े सीमेंट सरिया आदि का परिवहन शुरू हो गया है। विकास कार्य को निर्बाध बनाने के साथ ही लॉकडाउन पालन कराने की जिम्मेदारी को पुलिस बखूबी निभा रही है। आगे कहा कि हरियाणा, मध्य प्रदेश से लोग आ रहे हैं। कुछ प्रदेश से जल्द ही बड़ी संख्या में लोग आने वाले हैं। उनके लिए 86 शेल्टर होम बनाए गए हैं। प्रशासन, स्वास्थ्य सेवा से जुड़े 15000 से ज्यादा लोग लगे हैं।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान ढाई सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। चार्जशीट लगाया जा रहा है। नौकरी या लाइसेंस के लिए अप्लाई करने में समस्या पेश आएगी। उन्होंने बताया कि बिना किसी काम के ही कुछ लोग सड़क का नजारा देखने आ जाते हैं। ऐसे लोगों पर मुकदमे कायम किए जा रहे हैं, गाड़ियां सीज हुई हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि लॉकडाउन के तीसरे फेज में पहले से ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। बड़ी संख्या में लोग बाहर से आ रहे हैं। ऐसे में लोग लॉकडाउन का पालन करें, घरों में रहें, सुरक्षित रहें। आप घरों में सुरक्षित रहें इसीलिए हम सड़कों पर हैं, ऐसे में किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस की मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें