मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बरियाघाट के पास बुधवार की देर शाम को मिले शव की शिनाख्त हो गई। विंध्याचल के अकोढ़ी निवासी अधेड़ वाराणसी इलाज कराने के दौरान लापता हो गया। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। बुधवार की शाम को शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी गांव निवासी 48 वर्षीय राजकुमार सिंह उर्फ राजू एक बीमा कंपनी में एजेंट थे। परिजनों केे मुताबिक वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। उनका उपचार वाराणसी चल रहा था। 23 अप्रैल को परिजन उपचार के लिए वाराणसी बीएचयू लेकर गए थे। वहां से वह लापता हो गया। इसके बाद परिजन वापस घर आ गए। तीन दिन राजकुमार सिंह वासलीगंज एक बैंक में दिखाई दिए थे। सूचना पर परिजन आए तो उनका पता नहीं चला। परिजनों ने स्थानीय चौकी को सूचना दिया। बुधवार की शाम को एक शव बरियाघाट पर उतराया हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने शव देखकर वासलीगंज चौकी प्रभारी आनंद सिंह को सूचना दिया। मौके पर पहुंच कर चौकी प्रभारी ने शहर कोतवाल रविंद्र यादव को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। तब तक परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को दो पुत्र है।