फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए मतदाताओं को मिलेगा इपिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिले की सभी चार तहसीलों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

प्रतीकात्मक रूप से पांच से दस नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही मतदाता सूची में अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव ने बताया मतदाता जागरूकता के लिए राजकीय इंटर कालेज से सुबह साढ़े नौ बजे रैली निकाली जाएगी। जिले में एक लोकसभा क्षेत्र व पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। कुल मतदाता संख्या 18 लाख 61 हजार आठ सौ 64 है। इसमें नौ लाख 81 हजार सात सौ 31 पुरुष मतदाता व आठ लाख 79 हजार नौ सौ 86 मतदाता है। अन्य मतदाता 147 हैं। जिले की जनसंख्या इस समय 29 लाख 13 हजार पांच सौ 96 है। इसमें पुरुष 15 लाख 31 हजार दो सौ 60 तथा महिलाओं की संख्या 13 लाख 82 हजार तीन सौ 36 है। एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पूरे जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें