फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की प्राथमिकता वाले योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न होगी बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह ने बुधवार को ब्लाक सभागार में आयोजित साप्ताहिक बैठक में मातहतों का निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकता वाले योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। बैठक के अनुपस्थित 18 ग्राम रोजागार सेवकों का मानदेय रोकने के लिए लेखाकार को निर्देशित किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतवार हुई बैठक में खंड विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास 31 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा कार्यों की समीक्षा की। मनरेगा से लाभ देने के लिए व्यक्तिगत लाभार्थियों का आईडी जनरेट करा कर मस्टररोल निकालने के निर्देश दिए। मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम से हाजिरी लेने के लिए समस्त रोजगार सेवकों को निर्देश किया। बैठक में अनुपस्थित 18 ग्राम रोजागार सेवकों का मानदेय रोकने के लिए लेखाकार को निर्देशित किया। बैठक में सहायक विकास अधिकारी सूर्यनारायण पांडेय, धीरज यादव, शिवप्रताप सिंह समेत समस्त सचिव, तकनीकि सहायक व ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें