फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: निषाद कजली मेला की नौका दौड़ में नीरज प्रथम

विज्ञापन
कजली निषाद मेला के विजेता को पुरस्कृत करते नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
ओझला पुल और नावों पर सवार हजारों दर्शकों ने लिया रोमांचक प्रतियोगिताओं का आनंद
विज्ञापन

मिर्जापुर। ओझला के पास प्रतिवर्ष होने वाले निषाद कजली मेला में नौका दौड़, तैराकी और पनडुब्बी प्रतियोगिता में नीरज प्रथम रहे। मेले के दूसरे दिन हाथ से चलाई जाने वाली नौकाओं और मशीन चालित नौकाओं की दौड़ आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

एक जनिया नाविक नौका दौड़ में नीरज ने प्रथम, सोनू ने द्वितीय और लवकुश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, दो जनिया नौका दौड़ में निखिल प्रथम, सूरज द्वितीय और नीरज तृतीय रहे। तीन जनिया स्टीमर दौड़ में नीरज ने प्रथम, विकास ने द्वितीय और अजय ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा तैराकी और पनडुब्बी प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपने जलकौशल और साहस का प्रदर्शन किया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मीरा मझवार, रामबली निषाद, सत्यमी निषाद, राजेश निषाद, सुनील निषाद, किशन निषाद, गोवर्धन निषाद, नन्हे निषाद समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें