फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चार जिलों की विधानसभाओं में चौपाल करेंगे पूर्व सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पूर्व सांसद रमेश बिंद को चार जिलों की विधानसभाओं में चौपाल और कैडर पंचायत करने के लिए नामित किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज और चंदौली की विधानसभाओं में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़ने की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि रमेश बिंद चौपाल और कैडर पंचायत के माध्यम से सपा सरकार के विकास व जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं के सुझाव और अपेक्षाएं प्राप्त कर पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। उन्हें सभी विधानसभाओं का विधानसभावार कार्यक्रम तैयार कर पार्टी कार्यालय लखनऊ और संबंधित जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को भेजने के बाद अभियान शुरू करने के निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें