फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर लाइन काटकर आग बुझाने में जुटी एनडीआरएफ टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फारेस्ट रेंज ड्रमंडगंज वन क्षेत्र में पिछले चार दिन से लगी भीषण आग को बुझाने में वाराणसी से आई एनडीआरएफ टीम लगी हुई है। शनिवार को फायर लाइन को काटकर आग बुझाने का प्रयास जारी रहा।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज रेंज के वन कर्मियों के साथ-साथ लालगंज, पटेहरा, मड़िहान, सुकृत तथा चुनार रेंज के भी वन कर्मियों को भी जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए लगाया गया है। डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम के साथ प्रभावित जंगल में फायर लाइन काटकर आग बुझाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम तक बबुरा रघुनाथ, चलंगा पहाड़ तथा मड़वा धनावल के दोनों तरफ के जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। क्षेत्रीय वनाधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि दिन-रात जंगल में लगी आग को बुझाने का कार्य निरंतर जारी है। उधर लहुरियादह, बंजारी, इंद्रवार तथा डिभोर के घने जंगल में लगी आग को बुझाने का भी प्रयास निरंतर किया जा रहा है। जंगल में आग लगने से बड़ी तादात में पेड़ पौधों के जल जाने से हराभरा दिखने वाला जंगल वीरान नजर आ रहा है। जंगल में लगी आग से 20 किलोमीटर क्षेत्र में पेड़, पौधे जलकर नष्ट हो गए। कुछ स्थानों पर जंगली जानवरों की जलने से मौत हो गयी है। आग को बुझाने के लिए किए जा रहे कार्य का मौके पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी ने भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें