चुनार के रामबाग स्थित सुरभि शोध संस्थान में पत्रकार वार्ता कर कजरी महोत्सव आयोजन की जानकारी देत
- यह कार्यक्रम सुरभि शोध संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया है
संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार। नगर के रामबाग में संस्कार भारती काशी प्रांत और सुरभि शोध संस्थान की ओर से संचालित श्री राधाकृष्ण वनवासी छात्रावास के 500 छात्राओं के सयुंक्त तत्वावधान में कजरी महोत्सव नौ अगस्त मनाया जाएगा।
व्यवस्थापक अमित चतुर्वेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिले की सांस्कृतिक धरोहर लोक कलाओं को जीवंत व संरक्षित किये जाने और भारतवर्ष के अलग-अलग प्रांतों सहित पड़ोसी देशों मे कला के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से रविवार को यह कार्यक्रम सुरभि शोध संस्थान के सभागार में होगा। संस्थान में अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, नेपाल आदि प्रदेशों के साथ म्यांमार की भी छात्राएं अपने प्रदेशों की लोक कलाओं के साथ यहां के लोक कलाओं का प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षण काशी की ममता शर्मा दे रही हैं। महोत्सव प्रभारी सविता सिंह ने बताया कि एक जैसे पारंपरिक परिधान में 500 महिलाओं व बहनों का पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव नेतृत्व करेंगी। इस दौरान प्रभारी आकाश,आनंद केसरी और व्यवस्थापक दीपक सहित छात्रा मेमी कामचाम, ओदर गलिंग, रीबीलु मानयु, मेचा तोको, लीपे बोमजेन व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।