फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सुभ्रदा, बलभद्र के साथ भ्रमण पर निकले जगत के नाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र के साथ भगवान जगन्नाथ शुक्रवार को रथ पर सवार होकर नगर में भ्रमण के लिए निकले। सुबह श्री ठाकुर राम कुमार मंदिर से निकली रथयात्रा त्रिमुहानी पहुंची। सुंगधित फूलों और रंग बिरंगे कपड़ों से सजे रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। रास्ते में लोग छत से फूलों की वर्षा करते रहे। वहीं, जगह-जगह लोगों ने पूजन किया।
विज्ञापन

सुबह विधिवत पूजन और आरती के बाद रथयात्रा निकाली गई। रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। नगर से भाजपा विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, मड़िहान से भाजपा विधायक के साथ सुभद्रा बहन टोली की नायिकाएं और सुरक्षा नायक रथ खींचने में लगे रहे। इस्कान मंदिर के श्याम कृष्ण दास की तरफ से कृष्ण भक्ति में लीन नृत्य, संगीत किया गया। तथा इलाहाबाद के नगाड़ा पार्टी ने भी धूम मचाई।
भगवान जगन्नाथ का रथयात्रा जिस मार्ग भी गुजरा लोगों ने घरों की छत व बारजों से फूलों की वर्षा की। रथयात्रा त्रिमुहानी से उठकर नगर के बसनई बाजार, घंटाघर, खजांची चौराहा, गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा, तुलसी चौराहा, गुड़हट्टी चौराहा, पानदरीवा, दक्खिन फाटक, पुरानी अंजही, टेढ़ीनीम होते हुए पुन: नारघाट होते हुए पुन: श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान श्याम बिहारी खंडेलवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, राकेश चंद्र श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें