फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राशनकार्ड से 3000 लोगों के नाम निरस्त, अगस्त के बाद नहीं मिलेगा खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में यूनिटों का सत्यापन न होने से 3000 यूनिटों को निरस्त कर दिया गया है। 31 अगस्त तक ई-केवाईसी और सत्यापन नहीं कराया तो इनका राशन मिलना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कार्ड धारकों की यूनिट की ई-केवाईसी की जा रही है। पहले केवल कार्डधारक या मुखिया की ई-केवाईसी कराई गई थी। अब वर्तमान में एक कार्ड में जितने लोगों के नाम दर्ज हैं, उन सभी का सत्यापन और ई-केवाईसी कराई जा रही है। इसके लिए सभी यूनिट धारकों को कोटेदार से मिलकर ई-केवाईसी और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी थी। इसके लिए पहले 30 जून की तिथि निर्धारित थी लेकिन अब इसे 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। जिले में कुल 456025 राशनकार्ड धारक हैं। इनमें से 69665 अंत्योदय और 386360 पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारक हैं। इनकी कुल यूनिट 1918596 है। इसमें से 1668596 यूनिटों का सत्यापन किया जा चुका है और इनकी ई- केवाईसी भी हो चुकी है। आधारकार्ड न देने और बायोमीट्रिक सत्यापन न होने के कारण 3000 से जयादा यूनिट निरस्त कर दी गई हैं। अंतिम तिथि तक ई-केवाईसी और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो राशन भी बंद हो जाएगा।


ढाई लाख यूनिट का होना है सत्यापन
राशनकार्ड के प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन और ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। अभी भी ढाई लाख यूनिट का सत्यापन बाकी है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों के जरिए ई-केवाईसी कराई जा रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि यदि किसी प्रपत्र के अभाव में किसी का नाम निरस्त हो गया है, तो वह संबंधित प्रपत्र जमा कर ई-केवाईसी करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें