फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मरम्मत, उपकरणों के नाम पर ढाई लाख निकालने का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटेहरा। विकासखंड क्षेत्र के लेदुकी गांव में छह साल से सामुदायिक शौचालय अधूरा है। वहीं पंचायत भवन में उपकरण और मरम्मत के नाम पर ढाई लाख रुपये निकालने के बावजूद काम नहीं किया गया। गांव निवासी संतोष ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर मामले की जांच, दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि छह महीने पूर्व सामुदायिक शौचालय की मरम्मत के नाम पर 86 हजार रुपये निकाले गए, लेकिन मौके पर काम नहीं हुआ। पंचायत भवन में प्रिंटर के नाम पर 15 हजार रुपये, इनवर्टर-बैटरी के लिए 19 हजार और 42 हजार रुपये, कंप्यूटर मरम्मत के नाम पर 15 हजार रुपये और पंचायत सहायक के उपकरण के लिए 30 हजार रुपये निकाले गए। आरोप है कि भुगतान के बावजूद पंचायत भवन में न तो उपकरण पहुंचा और न ही मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन

पंचायत सहायिका सुभवंती ने बताया कि पिछले आठ महीने में पंचायत भवन में न तो कंप्यूटर की मरम्मत कराई गई और न ही इनवर्टर-बैटरी खरीदी गई। उन्हें कोई उपकरण या प्रिंटर भी नहीं मिला है। बिजली और उपकरणों के अभाव में पंचायत भवन के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
धनराशि निकाले जाने का मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी। जांच में अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लेदुकी में पूर्व में भी अनियमितता के मामले में तत्कालीन सचिव को निलंबित किया जा चुका है।”
धर्मेंद्र दुबे, सहायक विकास अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें