फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बारिश के बाद लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
बरियाघाट पर बारिश के बीच छाता लेकर जाते लोग, स्रोत संवाद
विज्ञापन
- रविवार को 32 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, बादलों की आवाजाही से सुहाना रहा मौसम
विज्ञापन

मिर्जापुर। लगातार बारिश के बाद रविवार को जिले के मौसम का मिजाज बदला रहा। तापमान में गिरावट आने से पिछले दिनों की तेज गर्मी से राहत मिली। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। रुक-रुककर हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बनाए रखा। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह से ही बादल छाए रहे। कई इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। दोपहर तक मौसम में ठंडक का असर रहा। सड़कों व बाजारों में भी पिछले दिनों की अपेक्षा गर्मी कम महसूस हुई। बारिश के दौरान लोगों को छाता और रेनकोट का सहारा लेना पड़ा। हालांकि, बारिश थमने के बाद वातावरण में नमी से उमस ने परेशानी बढ़ा दी। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकलने के बाद उमस और अधिक बढ़ गई। पसीने से लोग बेहाल नजर आए। घरों और दुकानों में पंखे चलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम में लगातार बदलाव का असर जनजीवन पर भी दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश और बादलों से तापमान में गिरावट का सबसे अधिक असर दोपहर के समय देखने को मिला। लोग गर्मी से राहत मिलने पर खुश नजर आए, लेकिन बारिश के बाद बढ़ी उमस ने परेशानी भी बढ़ा दी। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को अब अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में आगामी दिनों में भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश का दौर जारी रहने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें