फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हर स्कूल और कॉलेज में माई भारत नोडल अधिकारी नामित किए जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिलाधिकारी जिला सलाहकार समिति की बैठक में बोले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को माई भारत पोर्टल की जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि सभी विभाग माई भारत पोर्टल तक युवाओं की पहुंच सुनिश्चित करें। बैठक में जिला युवा अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को माई भारत पोर्टल की कार्यप्रणाली, उद्देश्य, महत्व एवं इसकी व्यापक पहुंच के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के हर विद्यालय और महाविद्यालय में माई भारत नोडल अधिकारी नामित किए जाएं, ताकि जनपद के अधिकतम युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। अंत में जिला युवा अधिकारी ने ''नशा मुक्त भारत के लिए युवा अभियान'' की जानकारी दी। अभियान 23 से 29 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। अभियान में विजेता प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जिसका आयोजन लखनऊ में होगा। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, सीएमओ, जिला खेल अधिकारी धर्मवीर, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा स्काउट एंड गाइड एवं एनसीसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें