फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संशोधित <bha>--</bha>- पथरिया में पटरियों पर ठेला व दुकानदारों का कब्जा

विज्ञापन
पथरहिया सड़क पर लगा ठेलिए पर दुकान , स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर के पथरिया इलाके में कभी खाद्य विभाग का गोदाम रहा परिसर अब बीमारी बांट रहा है। बारिश का पानी काफी दिनों से एकत्रित है। बदबू से आस पास रहने वालों लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पड़ोस में मौजूद आयुक्त कार्यालय में भी लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। मच्छरों का उत्पादन केंद्र बने इस परिसर से आस पास के लोगों में मच्छर जनित बीमारियां फैल रही हैं। वहीं, रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरे ओवरब्रिज की सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। बथुआ से लेकर ओवर ब्रिज के मुहाने तक अतिक्रमण, ब्रेकर व सड़क टूटने की वजह से प्रतिदिन जाम लगता है। इससे सोनभद्र, चुनार और एमपी की तरफ आने जाने वाले वाहन प्रभावित होते हैं। क्षेत्र में नालियों के जाम की समस्या भी गंभीर है।
विज्ञापन




क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या आयुक्त कार्यालय के बगल स्थित खाद्य विभाग परिसर में इकट्ठा बारिश का पानी है। नालियां जाम हैं और बदबू आ रही है तो आस-पास कूड़े का ढेर भी लगा है। यह कूड़ों का ढेर आयुक्त कार्यालय के ठीक पीछे है जो क्षेत्र के लोगों के लिए समस्या का कारण बना हुआ है। इतना ही नहीं कूड़ा तेज हवा चलने पर उड़ कर घर में भी आ जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कभी कभी तो कूड़े को उसी स्थान पर जला भी दिया जाता है। क्षेत्र में उपरोक्त समस्याओं के चलते सर्दी, बुखार, जुखाम व डायरिया जैसी बीमारियों से लोग पीड़ित हो जा रहे हैं। कई लोग तो उल्टी व दस्त जैसी भी बीमारी झेल रहे हैं। बथुआ व से आयुक्त कार्यालय तक सड़क की दोनों पटरियों पर ठेला, रेहड़ी व अन्य दुकानदार फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपनी सामग्री बेच रहे हैं। जिसकी वजह से सड़क संकरी हो गई है। आए दिन जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जो बड़ी समस्या का कारण बन जाता है। यही मार्ग शहर, विंध्याचल व लालगंज को जाता है जिस पर काफी बड़ी संख्या में वाहन आवागमन करते हैं। जाम समाप्त करने के लिए ट्रैफिक, पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी की टीम इस इलाके में 24 घंटे तैनात है। इसके बाद भी जाम लग जाता है। परिसर में पानी एकत्रित होने की शिकायत नगर पालिका व खाद्यान्न विभाग को कई बार लिखित व मौखिक रूप से की जा चुकी है। इसके बावजूद भी गंदे पानी को यहां से निकाला नहीं जा रहा है। जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा क्षेत्र पर मंडरा रहा है।
विज्ञापन




- प्रतिदिन गुजरते हैं 10 हजार से ज्यादा वाहन



- आस पास पांच सौ से ज्यादा घर प्रभावित



- जाम के चलते चार प्रमुख मार्ग प्रभावित



- विंध्याचल आने जाने में पेश आती है समस्या







वह परिसर सरकारी विभाग की संपत्ति है। उसको चारों ओर से घेरा गया है। उसकी सफाई के लिए उनको नोटिस दी जाएगी।



- श्याम सुंदर केसरी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें