फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पं. छन्नूलाल मिश्र के जन्मदिवस पर संगीत संध्या में सुर साधकों ने लगाई हाजिरी

विज्ञापन
छन्नूलाल वाली खबर में
विज्ञापन
मिर्जापुर। अटल चौराहा स्थित एक मैरेज लॉन में पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र के 90 वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को काशी संगीत न्यास, वाराणसी की ओर से संगीत संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि प्रख्यात ध्रुपद गापक पं. ऋत्विक सान्याल, पं. पुरन महाराज, जिला न्यायाधीश अरविंद मिश्र, काशी हिंदू विश्वविद्यालय दक्षिणी परिसर के निदेशक प्रो. विनोद मिश्र, अपर जिला न्यायाधीश पल्लवी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गणमान्य अतिथियों ने पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र को अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की। संगीत संध्या का शुभारंभ भगीरथ जालान ने गणेश वंदना से किया। डॉ. विदूषी कमलाशंकर ने गिटार वादन प्रस्तुत किया। समापन नई दिल्ली से डॉ. इंद्रेश मिश्र ने उपशास्त्रीय गायन के साथ किया। तबले पर आदित्य मिश्र एवं ललित कुमार तथा हारमोनियम पर हर्षित उपाध्याय ने साथ दिया। अध्यक्षता मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ तथा संचालन डॉ. कुलदीप पांडेय ने किया। इस दौरान अवधेश चौबे, प्रो.नम्रता मिश्रा, शुभम पांडेय, नीरज द्विवेदी, सुनील कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें