फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन की गला दबा कर हत्या, चक्काजाम 

Thu, 12 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
कछवां में घटना के बाद सड़क पर जुटे लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में स्थित एक शराब की दूकान पर सेल्स मैन के रूप में कार्यरत युवक की हत्या कर बदमाशों ने दूकान से बीस मीटर की दूरी पर फेंक दिया। घटना की जानकारी होने पर युवक के गांव के लोगों ने कछवां जमुआ रोड पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया। वहीं परिवार के लोगों दूकान मालिक पर तीन वर्षों से वेतन नहीं देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव का निवासी अखिलेश पटेल पुत्र कल्लू पटेल बीते पांच वर्ष से मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक देसी शराब की दूकान पर बतौर सेल्समैन काम करता था। वह दूकान पर ही रहता भी था। बीती रात बदमाशों ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और लाश को दूकान से बीस मीटर की दूरी पर फेंक कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे आही गांव के निवासी मिर्जामुराद से शव को उठा ले आए और बुधवार की सुबह कछवां जमुआ रोड पर आही गांव के सामने शव रख कर चक्काजाम कर दिया।

परिवार के लोगों का आरोप है कि शराब दूकान का मालिक तीन वर्षों से अखिलेश को वेतन नहीं दे रहा था। मांगने पर अगले महीने देने की बात कह कर टाल देता था। सूचना मिलने पर पहुंची कछवां पुलिस ने मामला मिर्जामुराद थाना क्षेत्र का होने से वहां की पुलिस को भी बुला लिया। मिर्जामुराद पुलिस ने दूकान मालिक को बुला कर पूछताछ किया तो उसने बताया कि अखिलेश का एक लाख बीस हजार रुपये बकाया है। उसने मौके पर ही मृतक के परिजनों को बीस हजार रुपये का भुगतान किया। दोनों थानों की पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया और जाम छुड़ाया। मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए         भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें