फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने जल क्रीड़ा का लिया आनंद 

Thu, 12 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप में पानी में खेलते बच्चे।
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए बच्चों ने बुधवार को संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जल क्रीड़ा किया। इस दौरान बच्चों ने फव्वारों के बीच आनंद उठाया। बच्चे जल क्रीड़ा करते हुए आनंद विभोर हो रहे थे।
विज्ञापन


गर्मी शुरू होते ही बच्चों कोे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बुधवार को गर्मी के दिनों में ठंडक का एहसास कराने और आराम के लिए फौव्वारों में जल क्रीड़ा कराया गया। इस दौरान बच्चे कछुआ, मछली आदि आकृति के कपड़े धारण किए हुए थे।

इस दौरान शिक्षिकाओं ने बच्चों को जल का महत्व बताया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि जल क्रीड़ा के माध्यम से बच्चों को तैरने की कला और सुरक्षा का भी बोध कराया गया है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई से अलग खेलकूद और मस्ती का माहौल प्रदान किया गया। जिससे बच्चे नियमित पढ़ाई के बोझ से दूर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें