फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रात में घर से निकले किशोर का शव खेत में फेंका मिला, गला काटकर की गई हत्या

Thu, 09 Jun 2022 11:43 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के अधवार गांव निवासी अमित प्रजापति (17) बीती रात अपने दोस्त से मिलने के लिए घर से निकला। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में फेंका मिला। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के अधवार गांव के बाहर खेत में गुरुवार सुबह किशोर का शव मिलने से सनसनी मच गई। धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। मृतक की शिनाख्त क्षेत्र निवासी अमित प्रजापति (17) पुत्र होरी लाल प्रजापति  के तौर पर हुई।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, कक्षा 9वीं का छात्र अमित बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे एक दोस्त से मिलने की बात बोलकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गुरुवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने एक किशोर का रक्तरंजित शव देखा तो शोर मचाया।

ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी।  धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। मौके पर क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, सीओ चुनार, अदलहाट, अहरौरा और जमालपुर थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नक्सल अजय राय ने बताया कि किशोर रात में घर से निकला था। गला काटकर हत्या की गई है। जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें