फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नटवां रोड बनवाने को पीडब्ल्यूडी मंत्री से मिले नगर पालिका अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मंगलवार को दोपहर में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। उन्होंने मंत्री से नटवा रोड बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञात हो, जब जितिन प्रसाद मिर्जापुर दौरे पर थे, उस दौरान मनोज ने उनसे मुलाकात कर नटवा रोड बनवाने की मांग संबंधी ज्ञापन दिया था। मंगलवार को दोपहर में उसी मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात कर नटवा रोड बनवाने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष ने मंत्री से कहा कि सबरी चौराहे से नटवीर चौराहा होते हुये पुतलीघर घर जाने वाली नटवा रोड की दशा अत्यंत खराब है। यह मिर्जापुर नगर को विंध्य धाम से जोड़ने के लिये प्रमुख सड़कों में एक है। इस मार्ग पर काफी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। कई बार वे एवं जिले के उच्चाधिकारी भी इस मार्ग का निरीक्षण कर चुके है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इसके कारण आमजन को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ता है। मंत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनहित में इस निर्माण कार्य को कार्ययोजना में शामिल कर आने वाले समय में इसे स्वीकृत किया जायेगा। ताकि इस सड़क का जल्द निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें