फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने जब्त किया प्रतिबंधित पालीथिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र में जिला जेल के पीछे मंगलवार को ट्रक से पालिथीन उतरते ही पालिका की टीम ने जब्त कर लिया। ट्रक को खेप सहित कटरा कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन शहरी के जिला प्रबंधक संजय सिंह अपने सहयोगियों हिमांशु केसरवानी व सुमित कुमार के साथ जिला जेल के पीछे से आ रहे थे। उसी समय एक फर्म के आगे ट्रक से प्रतिबंधित पॉलिथीन उतारी जा रही थी। इस पर उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश को सूचित किया और कटरा कोतवाली को भी मामले की जानकारी दी। इसके बाद पूरी पालीथिन को जब्त कर लिया गया और उसे ट्रक सहित कटरा कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया बताया जा रहा है कि इस पर लगभग एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। कार्रवाई की जा रही है। जब्त किए सामान में 65 बोरी प्रतिबंधित व चार पेटी प्लास्टिक की गिलास शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें