फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाले में पूछताछ के लिए आई मुंबई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुंबई में आनलाइन जुआ संचालित करने साढ़े छह करोड़ के घोटाले के मामले में जिले के एक युवक का नाम आया है। पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस मिर्जापुर सोमवार को पहुंची। मिर्जापुर निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं है, पर उसके खाते का उपयोग पैसा मंगाने के लिए किया गया है। शहर कोतवाली पुलिस की मदद से युवक को बुलाकर पूछताछ की और मुंबई बुलाया है।
विज्ञापन

मुंबई में कुछ लोग एप के माध्यम से जुआ का संचालन करते हैं। एप के जरिये जरीए जुआ में धन लगाते हैं। धन इकट्ठा होने पर उसे लोन आदि पर देते हैं। मामले में मुंबई में साढ़े छह करोड़ के घोटाले का मुकदमा दर्ज किया गया है। ये धना मिर्जापुर निवासी एक युवक के खाते में आया था। युवक भी मुंबई जाता रहता है और एप संचालन करने वालों से जुड़ा है। युवक चील्ह थाना क्षेत्र का निवासी है। शहर कोतवाली क्षेत्र में कहीं रहता है। मुंबई पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए युवक को बुलाया था, पर वह हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद तीन सदस्यीय मुंबई पुलिस की टीम मिर्जापुर आई। शहर कोतवाली की मदद से युवक से पूछताछ की। बयान के लिए उसे मुंबई बुलाया है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा नेे बताया कि मुंबई में साढ़े छह करोड़ के घोटाले का मुकदमा दर्ज हुआ है। उसी सिलसिले में पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें