फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ा वाली की जय-जयकार से गूूंजा धाम

Tue, 13 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोमवार की रात से ही सांचे दरबार की जय और पहाड़ावाली की जय-जयकार से  पूरा  विंध्यधाम गुंजायमान हो उठा था। घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा और माता के जयकारे से पूरा मंदिर  परिसर देवीमय हो रहा था। विंध्याचल की गलियों  और मां के मंदिर सहित अन्य  देवी-देवताओं के मंदिरों की सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी।
विज्ञापन


 विंध्याचल में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र मेला मंगलवार की भोर में मंगला आरती के साथ ही शुरू हो जाएगा। सोमवार की देर रात तक विंध्य दरबार तक  पहुंचने वाली सभी सातों गलियां सहित गंगा घाट और प्रमुख मार्ग श्रद्धालुओं से  पटे रहे। जगमग रोशनी से गलियों में सजी प्रसाद की दुकानों की छटा देखते ही बन रही थी।

 सोमवार सुबह से देर रात तक जिला प्रशासन और पालिका प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मेले की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने में तेजी से जुटे रहे। विंध्याचल मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे
विज्ञापन


उधर सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह ने प्रशासनिक भवन  में नवरात्र मेला में लगाए गए जोनल, सेक्टर और पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कहा कि नवरात्र मेला मिर्जापुर का गौरव है।

मेला ड्यूटी नहीं भक्तों की सेवा समझें। किसी प्रकार की लापरवाही और शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की  जाएगी। कहा कि पुलिस बल चक्रमण करके पूरी गतिविधियों पर नजर रखेगा। साथ ही मेला क्षेत्र में निगरानी के लिए सीसी कैमरा लगाया गया है। नगर पालिका के ईओ संजय कुमार को डीएम ने निर्देश दिया कि साफ-सफाई,  पेयजल, प्रकाश के समुचित प्रबंध करें। साथ ही जिलापूर्ति अधिकारी अंजनी सिंह को भक्तों को मिट्टी तेल का वितरण कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें