फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों पर पिंडदान कर पितरों को किया याद

Tue, 13 Oct 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर स्थित रामगया घाट पर सोमवार को पितरों को पिंडदान करने वालों का रेला लगा रहा। गंगा में स्नान-ध्यान करने के बाद लोगों ने पितरों को पिंडदान किया। तट पर वयोवृद्घों के             साथ ही नौजवान भी पिंडदान करने में मशगूल दिखे।
विज्ञापन


गंगा घाट पर पहुुंचे लोगों ने अपने-अपने पितरों के मोक्ष की कामना को लेकर विधि-विधान से तर्पण किया।           उधर नगर के बरियाघाट पर सोमवार को पिंडदान कर पितरों को तर्पण करने के लिए लोगों का  तांता लगा रहा।

गंगा घाट पर सुबह से लेकर दोपहर बाद तक             विधि-विधान पूर्वक श्राद्धकर्म किया गया।
विंध्याचल के शिवपुर स्थित रामगया घाट पर पिंडदान करने के लिए श्राद्घ कर्म करने वालों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक चलता रहा।

गंगा घाट पहुंचे लोगों ने बड़े ही श्रद्घा भाव से पिंडदान कर पितरों को तर्पण किया। पिंडदान करने के लिए उमड़ी भीड़ के चलते शिवपुर बाजार से घाट तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह से दोपहर तक रामगया घाट पर भीड़ का दबाव बना रहा।
विज्ञापन


मार्ग पटरियों पर श्राद्ध करने के सामानों की दुकानें लगी रहीं, जहां से लोगों ने अपने-अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की।
 मान्यता है कि पितृपक्ष में रामगया घाट पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। घाट पर कई बीमार लोग भी परिवार के सदस्यों के सहारे पहुंचे और गंगा में डुबकी लगाकर अपने पितरों का पिंडदान किया। उधर नगर के बरियाघाट में पिंडदान करने के पूर्व  सड़क की पटरियों पर लगी दुकानों से लोगों ने दान करने वाले वस्तुओं की खरीदारी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें