फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे हत्या कर फेंका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के कस्बा के पास गंगा किनारे बुधवार की सुबह एक युवक ने मारपीट कर महिला की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो महिला का हत्या कर फेंका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, शिनाख्त में जुटी है। मौके पर हत्यारे का मफलर मिला। पुलिस हत्यारे को पकड़ने में जुट गई है।
विज्ञापन

बजरडीहा गांव निवासी तेज बहादुर पुत्र सूबेदार ने 112 पर फोन कर पीआरवी को सूचना दिया कि कस्बा क्षेत्र के गंगा किनारे एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची तो वहां पर 40 वर्षीय महिला गंगा किनारे सरसों के खेत में मृत अवस्था में पड़ी थी। पीआरवी कर्मियों ने थानाध्यक्ष मनोज सिंह की इसकी सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को वहां से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। सूचना पर सीओ सदर भी मौके पर पहुंचे। महिला के गले में चोट का निशान था। इससे आशंका जताई जा रही है कि पिटाई करने वाले व्यक्ति ने महिला की गला दबाकर हत्या की है। मौके पर महिला की पिटाई करने वाले का मफलर बरामद हुआ है। पुलिस मफलर को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई है। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की शिनाख्त कराई जा रही है। महिला के शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें