फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नपत्र खोलते समय कराई जाए वीडियोग्राफी, मोबाइल पर पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आठ जनवरी को होने वाली टीईटी परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर सख्ती रहेगी। परीक्षा को कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम सुशील कुमार पटेल ने केंद्र व्यवस्थापकों व अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि प्रत्येक केंद्र के गेट पर परीक्षार्थियों के तलाशी ली जाएगी तथा उसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके अलावा प्रश्न पत्र का लिफाफा खोलते समय भी संबंधित मजिस्ट्रेट कक्ष निरीक्षक की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सभी केंद्र व्यवस्थापक वीडियोग्राफी कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि गेट पर तलाशी के दौरान महिला पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहेंगी ताकि महिला परीक्षार्थियों की तलाशी उनके द्वारा ली जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी परीक्षार्थी व सेक्टर मजिस्ट्रेट के द्वारा मोबाइल ले जाना पूर्णतया वर्जित होगा। यह भी कहा कि परीक्षा केंद्र के आसपास साइबर कैफे अथवा फोटो स्टेट की दुकानें पूर्णतया बंद रहेगी। इसको सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित थाना के पुलिस अधिकारी व संबंधित केंद्र के प्राचार्य उत्तरदायी होंगे। यह भी कहा कि प्रत्येक परीक्षार्थी अपना कोई ना कोई पहचान पत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र की मूल प्रति साथ में अवश्य लेकर आएगा। अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि परीक्षा वाले दिन कोषागार के डबल लाक से प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा निकालकर उन्हें परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। यह भी कहा कि परीक्षा समाप्ति पर उत्तर पुस्तिकाओं के सील्ड पैकेट कोषागार में सुरक्षित रखे जाएंगे और नामित मजिस्ट्रेट एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से नामित स्टैटिक मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराएंगे। पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडे ने बताया कि प्रत्येक केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस अधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीआइओएस ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्वक व नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जनपद में 16 केंद्र प्रथम पाली में तथा 8 केंद्र दितीय पाली में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें