फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्यधाम को विश्वस्तर का बनाया जाएगा धार्मिक क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल(मिर्जापुर)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि सबको साथ और विश्वास में ही लेकर विंध्य कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। कहा कि विंध्य क्षेत्र को विश्व स्तर के धार्मिक स्थलों के रूप में तैयार किया जाएगा, ताकि इनकी प्रसिद्धी और भी ज्यादा हो सके। राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी शुक्रवार की दोपहर अष्टभुजा पहाड़ी पर स्थित डाक बंगले में जिला प्रशासन के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल व नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में विंध्य कारिडोर के विकास संबंधित खाका तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक के पश्चात धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री ने विंध्य पर्वत पर स्थित मोतिया तालाब, गेरुआ तालाब, भैरव कुंड, अष्टभुजा एवं काली खोह में बन रहे रोपवे का निरीक्षण किया। उन्होंने शीघ्र रोपवे को दुरुस्त कराकर चालू कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने पर्वत के अलावा आसपास स्थित तालाबों के सुंदरीकरण कराए जाने की बात कही। निरीक्षण बाद धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी दरबार पहुंचकर न सिर्फ मां विंध्यवासिनी का दर्शन और पूजन किए बल्कि दर्शनोपरांत मंदिर के चारों तरफ की गलियों का भ्रमण करते हुए पक्का घाट पहुंचे, जहां कारिडोर संबंधित चौड़ीकरण के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री को सौंपा पत्रक
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी के दर्शन और पूजन को आए उत्तर प्रदेश धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी को विंध्य क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को ज्ञापन सौंपकर विंध्य कॉरिडोर योजना के नाम पर उत्पीड़न बंद किए जाने की मांग की। विंध्य जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में सौंपे गए पत्रक में विंध्यधाम में कारिडोर को लोगों ने विनाशकारी बताया।
विज्ञापन

कहा कि विंध्यवासिनी धाम को नष्ट करने का षड़्यंत्र रचा जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि यह कार्य बगैर स्थानीय निवासियों को विश्वास में लिए और सुझाव के तय किया गया है। सौपे गए 12 सूत्री ज्ञापन में आस्थाधाम में विंध्य कॉरिडोर के नाम पर तोड़फोड़ को रोकने, भीड़ बढ़ने पर वाहन को आधा किलोमीटर दूर खड़ा करने, विंध्याचल के आसपास पैटर्न ब्रिज बनाए जाने, घाटों का सुंदरीकरण, घाटों के किनारे शौचालय के अलावा अन्य मांग शामिल रहा। ज्ञापन सौपने वालों में श्री विंध्य पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष पंडित राजन पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें