फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में युवक की मौत, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। हलिया, अहरौरा थाना क्षेत्रों हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गई। अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर गांव के पास ट्रेलर और बोलेरो की टक्कर में एक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। वहीं, अहरौरा थाना क्षेत्र चित्त विश्राम तिराहे के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बालिका घायल हो गई। उसे गंभीर अवस्था में वाराणसी में भर्ती कराया गया, जहां दे रात बच्ची ने दम तोड़ दिया
विज्ञापन

नरायनपुर, सोनभद्र के रेनूकोट से बोलरो में सवार होकर पांच लोग गोरखपुर जा रहे थे। अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर गांव के सामने ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें 25 वर्षीय सरफराज कुरैशी निवासी चाचा कालोनी रेनुकूट सोनभद्र, 22 वर्षीय खलील अख्तर, 44 वर्षीय नसीरुद्दीन, 60 वर्षीय नरेंद्र श्रीवास्तव और उनका 35 वर्षीय पुत्र सुधीर श्रीवास्तव निवासी पिपरी सोनभद्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रामनगर स्थित अस्पताल में सभी को भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सरफराज कुरैशी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सरफराज कुरैशी की शादी तय हो गई थी। 11 फरवरी को शादी थी।
अहरौरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित चित्त विश्राम गांव निवासिनी 10 वर्षीय नफीसा बुधवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी कि तभी अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे बालिका घायल हो गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायल बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान रात आठ बजे बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हलिया। मवई खुर्द गांव के प्रधान माता प्रसाद पाल का ट्रैक्टर देवघटा पांडेय गांव से बेमौरी गांव में धान कटाई के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर बेमौरी रोड पर पहुंचा था तभी सामने से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर को साइड देने में ट्राली का पहिया सड़क से नीचे उतरने पर अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गई। जिसमें बैठी देव घटा पांडे गांव निवासी 50 वर्षीय सुगनी पत्नी हीरालाल, 30 वर्षीय रजवंती पत्नी रामललक, 45 वर्षीय अंतिय पत्नी राम मूरत, 38 वर्षीय गीता पत्नी कपूर चंद, 40 वर्षीय चंदा, 50 वर्षीय दीना गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि ट्राली पूरी तरह से नहीं पलटी नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंचे ट्रैक्टर मालिक ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी मजदूरों को उपचार के लिए निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया ले गए। पांच मजदूरों का प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर छोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सुगनी को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें